Category Archives:  Spiritual

राशिफल 31 जुलाई 2021: आज इन राशियों को मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jul 30 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है | इसीलिए अपने कार्यो में खास सावधानी रखे तो बेहतर है | धन निवेश का मन बना रहे जातको को आज अच्छी सलाह मिलेगी | शाम के समय किसी परिचित से मुलाकात होने वाली है | सेहत के मामले में आपका दिन अच्छा रहेगा | हालाँकि दाम्पत्य जीवन में तनाव रहने की सम्भावना है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | व्यापारी जातक अपनी क्षमता से अधिक जोखिम उठाने से बचें, अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते है | लम्बे समय से अटका हुआ धन आज प्राप्त होगा, आपको थोड़े प्रयास करने होंगे | नौकरीपेशा जातको का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा, हालाँकि प्रिय के लिए समय निकाल लेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ है | आज जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लेंगे | आज जीवन में कुछ बदलावों से सामना होने वाला है, आपको इसके लिए तैयार रहना चाहिए | घर में किसी विवाह को लेकर योजना बन सकती है, जिससे घर में ख़ुशी का सा माहौल रहेगा | सरकारी नौकरीपेशा जातको के लिए आज का दिन फलदायी साबित होगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मध्यम फल देने वाला प्रतीत हो रहा है | घर परिवार में कोई परेशानी फिर से खड़ी हो सकती है, जिस वजह से आप थोड़े परेशान होंगे | नौकरीपेशा जातक अपने गुस्से पर काबू रखे, ऑफिस में किसी से अनबन की सम्भावना है | व्यापारी जातको के लिए दिन अच्छा साबित होगा, किसी अनचाहे स्त्रोत से लाभ होगा | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपका कोई खास काम आज पूरा होगा, या किसी शौक को पूरा करने का मौका मिलेगा, जिससे आपके चेहरे पर ख़ुशी रहेगी | इस राशि के छात्र पढाई में मन लगाएंगे | दोपहर के बाद आप धन के बड़े लेनदेन से बचे | शाम के समय किसी पार्टी या समारोह में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी नई सम्पति को खरीदने से पहले उसके वैधानिक पहलुओं की जाँच कर ले | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए अभी और मेहनत करनी होगी | सेहत को लेकर दिन थोड़ा कमजोर है, हालाँकि चिंता का विषय नहीं है | आपके दाम्पत्य जीवन में तनातनी का माहौल रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपके मन में किसी चीज को असमंझस की स्थिति रहेगी, इस बारे में किसी से बात करे तो अच्छा है | सरकारी नौकरीपेशा जातको के लिए दिन भारी रहेगा | संतान अपनी उच्च शिक्षा को लेकर कुछ बात कर सकती है | आज के दिन किसी भी तरह के विवाद से दूर रहे, मामला बेवजह बढ़ सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी रचनात्मक कार्य में आपकी रूचि बढ़ेगी | वैसे आज के दिन आप किसी से भी उधार धन ना ले, चुकाने में परेशानी होगी | किसी मित्र से लम्बे समय बाद मुलाकात होगी, आप प्रसन्न होंगे | शाम के समय घर में किसी सदस्य को स्वास्थ्य समस्या हो सकती यही, जिस वजह से बड़ा खर्चा होगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी करीबी से चल रही मनमुटाव की स्थिति से छुटकारा मिलेगा, तनावमुक्त महसूस करेंगे | अपनी दैनिक जरूरतों पर आज ज्यादा खर्चा कर सकते है | घर में छोटे बच्चे किसी चीज की फरमाइश कर सकते है, आप इसे पूरा करेंगे | आपकी सेहत अच्छी रहेगी, हालाँकि थोड़ी थकान महसूस होगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा | व्यापारी जातको को आज काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी | इस राशि के विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे, जिससे उनके चेहरे पर ख़ुशी का भाव रहेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन सामान्य रहेगा | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है, हालाँकि इसका प्रयोजन आपको रास नहीं आएगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा | अचानक धन लाभ या रुका हुआ धन मिल सकता है, जिस वजह से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी | राजनीति से जुड़े जातको के जन समर्थन में वृद्धि होगी | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की कोई आपको रास नहीं आएगी, जिस वजह से तनाव पैदा हो सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका कमजोर प्रतीत हो रहा है | कामकाज से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना ले | आर्थिक स्थिति को लेकर आप कुछ नई प्लानिंग कर सकते है, इसमें मित्र से राय लेंगे | घर में जमीन जायदाद के बंटवारे को लेकर बात को होगी, जो आपको अच्छी नहीं लगेगी | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन अच्छा बीतेगा | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर